Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

Chhattisgarh Seva Setu Portal: छत्तीसगढ़ में 441 से अधिक सरकारी सेवाएं अब एक क्लिक पर, सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों को बड़ी राहत

Chhattisgarh Seva Setu Portal: Over 441 government services in Chhattisgarh are now available with a single click; the Seva Setu portal brings major relief to citizens.

द लोकतंत्र/ रायपुर : Chhattisgarh में डिजिटल प्रशासन और सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं तक आसान, पारदर्शी और समयबद्ध पहुंच का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। राज्य सरकार की इस पहल के तहत अब विभिन्न विभागों की 441 से अधिक सरकारी सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत काफी हद तक समाप्त हो गई है और अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध हो रही हैं।

राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को गांव-गांव तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाना और नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है। सेवा सेतु पोर्टल इसी सोच का हिस्सा है, जिसके जरिए प्रमाण पत्रों से लेकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और राजस्व सेवाओं तक अनेक सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पोर्टल का लाभ प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के नागरिक भी उठा रहे हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के कारण समय, धन और श्रम की बचत हो रही है तथा सरकारी सेवाओं की उपलब्धता पहले की तुलना में अधिक सरल हो गई है।

Chhattisgarh सेवा सेतु पोर्टल से बदली लोगों की जिंदगी, बलरामपुर की संतोषी सिंह बनीं उदाहरण

सेवा सेतु पोर्टल की उपयोगिता का एक उदाहरण बलरामपुर जिले की संतोषी सिंह हैं। उन्होंने निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रारंभिक जांच के दौरान आवश्यक भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका आवेदन लंबित हो गया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने उन्हें वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करने की सलाह दी। संतोषी सिंह ने 15 वर्ष के निवास संबंधी प्रमाण और जन्म से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जमा किए। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनका निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल की वजह से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का सरल और पारदर्शी तरीके से समाधान हो गया। राज्य सरकार का कहना है कि पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब उसे विस्तारित स्वरूप देकर सेवा सेतु पोर्टल विकसित किया गया है, जहां विभिन्न विभागों की सैकड़ों सेवाओं को एकीकृत कर नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Chhattisgarh – आय, जाति, निवास से लेकर व्हाट्सएप ट्रैकिंग तक, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं सैकड़ों सुविधाएं

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन, श्रम विभाग तथा राजस्व विभाग से जुड़ी अनेक सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कई सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इनमें विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, स्ट्रीट लाइट संबंधी आवेदन, स्वच्छता से जुड़ी शिकायतें तथा राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से नाम परिवर्तन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

राज्य सरकार ने सेवा सेतु पोर्टल को व्हाट्सएप सेवा से भी जोड़ा है। इसके माध्यम से नागरिक अपने आवेदन की स्थिति घर बैठे मोबाइल पर ही देख सकते हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और आवेदकों को बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए पंचायत सचिवों, सेवा सेतु केंद्र संचालकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि सेवा सेतु पोर्टल केवल एक ऑनलाइन सेवा मंच नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ रही है और नागरिकों का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है। आने वाले समय में इस पोर्टल के विस्तार से प्रदेश में ई-गवर्नेंस को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – Bihar Air Tourism: अब हेलीकॉप्टर से घूमिए राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर, जानें किराया, रूट और बुकिंग की पूरी जानकारी

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में