National

Haldwani Riots : अवैध मदरसे और मस्जिद पर बुलडोज़र चलने के बाद तनाव, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

Haldwani Riots: Tension after bulldozing on illegal madrassa and mosque, orders to shoot rioters at sight

द लोकतंत्र : Haldwani Riots उत्तराखण्ड में थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के बाद हिंसा भड़क उठी है। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर हंगामा काटा। उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों पर पत्थरबाजी की। पत्थरबाज़ी से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हल्द्वानी में कर्फ्यू घोषित कर दिया है और इसके साथ ही दंगा करने वालों के खिलाफ UAPA के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Haldwani Riots – अवैध मदरसे और नमाजस्थल के ध्वस्तीकरण के बाद भड़की हिंसा

दरअसल, थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मुस्लिम पक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन का काम जारी रहा और मस्जिद को ढहा दिया गया। इसके बाद मदरसे को भी जेसीबी से ढहा दिया गया। बता दे कि इसके बाद वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और भीषण पथराव करना शुरू कर दिया।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मदरसा एवं नमाज वाली जगह अवैध है। पूर्व में इसके पास की तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा ले लिया था। उस दौरान अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया गया था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान हिंसा भड़क उठी। हालाँकि, पथराव करने वाले अराजक तत्वों को प्रशासन द्वारा चिन्हित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इसके अलावा स्थिति नियंत्रण हेतु उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें : किसान फिर आंदोलित, दिल्ली में घुसने की कोशिश, नोएडा में भयंकर जाम

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। वहां अराजक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हुई है। जिसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोट आई हैं।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं