Advertisement Carousel
National

Trump China Visit: जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, ट्रंप के चीन दौरे से दुनिया को मिला बड़ा कूटनीतिक संदेश

Trump's China Visit: Xi Jinping Did Not Welcome Him at the Airport; Trump's Visit to China Sends a Major Diplomatic Message to the World.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली डेस्क : Trump China Visit अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अपने दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। हालांकि इस यात्रा की सबसे बड़ी चर्चा किसी समझौते या वार्ता को लेकर नहीं, बल्कि स्वागत प्रोटोकॉल को लेकर हो रही है। बीजिंग एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने नहीं किया। उनकी जगह चीन के उपराष्ट्रपति Han Zheng अमेरिकी राष्ट्रपति को रिसीव करने पहुंचे।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह सिर्फ प्रोटोकॉल का मामला नहीं बल्कि चीन की ओर से दिया गया एक बड़ा कूटनीतिक संकेत माना जा रहा है। आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे पर मेजबान देश का शीर्ष नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहता है, खासकर तब जब दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा हो।

बीजिंग में ट्रंप का स्वागत औपचारिक तरीके से किया गया। एयरपोर्ट पर चीन और अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और बैंड की भी व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद शी जिनपिंग की गैरमौजूदगी ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

जिनपिंग की अनुपस्थिति ने बढ़ाई कूटनीतिक चर्चाएं

चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार ट्रंप के स्वागत के लिए उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ अमेरिका में चीन के राजदूत Xie Feng और बीजिंग में अमेरिकी राजदूत David Perdue भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर सफेद और नीली वर्दी में लगभग 300 युवाओं को स्वागत के लिए तैनात किया गया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अमेरिका-चीन संबंधों में मौजूदा तनाव को दर्शाता है। इससे पहले जब Barack Obama 2009 में चीन पहुंचे थे, तब तत्कालीन उपराष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे।

दिलचस्प बात यह भी है कि ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान यूएई, इजरायल, सऊदी अरब और कतर जैसे देशों के दौरे पर गए, जहां उनका स्वागत संबंधित देशों के शीर्ष नेताओं ने किया था। ऐसे में चीन का यह रुख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग संदेश देता नजर आ रहा है।

व्यापार, ताइवान और मिडिल ईस्ट पर होगी अहम चर्चा

ट्रंप और जिनपिंग के बीच होने वाली वार्ता को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक टैरिफ, तकनीकी प्रतिस्पर्धा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ताइवान मुद्दा, अमेरिकी हथियारों की बिक्री और वैश्विक सप्लाई चेन जैसे विषयों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े मुद्दे भी इस बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल माने जा रहे हैं। ट्रंप के दौरे से पहले ईरान के विदेश मंत्री की चीन यात्रा ने इस मुलाकात को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है।

इस दौरे में ट्रंप के साथ कई बड़ी अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख भी पहुंचे हैं। इनमें Elon Musk, Tim Cook, Larry Fink और David Solomon जैसे दिग्गज कारोबारी शामिल हैं। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि इस यात्रा का फोकस सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि वैश्विक व्यापार और आर्थिक रणनीति भी है। दुनिया की नजर अब ट्रंप और जिनपिंग की संभावित बैठक पर टिकी है, क्योंकि इस मुलाकात के नतीजे आने वाले समय में वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था की दिशा तय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Kerala CM Race: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला संभव

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं